फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 150 किग्रा देशी घी किया जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजा

Fri, 10 Oct 2025 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 150 किग्रा घी जब्त किया गया। 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए। उपजिलाधिकारी सदर संजीव सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य आनंद देव ने अमांपुर तिराहा सोरों रोड़ स्थित प्रतिष्ठान से फ्लेवर्ड मिल्क का नमूना, सहावर गेट स्थित श्रीखाटू श्याम प्रतिष्ठान से घी का नमूना लिया गया। 10 टीन घी वजन लगभग 150 किग्रा घी संदेह के आधार पर जब्त किया गया। एफएसडीए की टीम ने सैलई रोड़, कासगंज स्थित आन्या डेयरी से पनीर का नमूना का नमूना एवं कल्याणपुर फाटक के पास स्थित राजसिंह के प्रतिष्ठान से छेना रसगुल्ला का नमूना, जमालपुर स्थित मुकेश के प्रतिष्ठान से हल्दी पाउडर का नमूना, मेन मार्केट सहावर स्थित जय कुमार के प्रतिष्ठान से नमकीन का नमूना एकत्र किया और जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार, प्रतिमा त्रिपाठी, ओमबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें