फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्बुलेंस में गुंजी बच्ची की किलकारी

विज्ञापन
कासगंज में एंबुलेंस में जन्म लेने के बाद कर्मी बच्ची को दिखाता - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाई जा रही एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। मां-बेटी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। प्रसव के बाद दोनों को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमांपुर के गांव भ्रगवासनी निवासी दयावती पत्नी वासुदेव को सुबह के समय प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजनों ने गांव की आशा को जानकारी दी। आशा के सहयोग से एंबुलेंस सेवा को बुलाया गया। सुबह 7 बजे जब महिला एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल जा रही थी तभी प्रसव पीड़ा तेज हो गई। महिला दर्द से छटपटाने लगी।
इसके बाद एंबुलेंस के ईएमटी हरी किशोर, मेडिकल टेक्नीशियन शिव किशोर, चालक सोरन सिंह ने आशा के सहयोग से एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिला प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडेय ने बताया 102 एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराने के बाद दोनों को अमांपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें