फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठेपुर के पास ट्रक ने रौंदा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में मीठेपुर के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ब्लड का सैंपल लेकर पैथोलॉजी पर जा रहा था। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महान खेड़ा निवासी 22 वर्षीय प्रवेंद्र कुशवाह कस्बा स्थित एक पैथोलॉजी पर काम करता था। शुक्रवार की देर शाम वह एक व्यक्ति का ब्लड सैंपल लेकर पैथोलॉजी पर जा रहा था, बाइक जब मीठेपुर चौकी क्षेत्र में पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में प्रवेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के बाद आवागमन सुचारू कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें