फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संविधान को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बिजलीघर चौराहे पर संकल्प सभा का आयोजन किया। इसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगरा के विकास एवं संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अधूरे वादे किए हैं। हाईकोर्ट खंडपीठ, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, यमुना बैराज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, आईटी पार्क आदि को पूरा कराने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की शपथ ली गई।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष फारुख सियर, प्रदेश सचिव ममता टपलू, विनय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें