फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्व हिंदू परिषद व हिन्दू वादियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शमशाबाद। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में बुधवार शाम 4:00 बजे कस्बे में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। गांधी चौराहे पर बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पुराना राजाखेड़ा रोड से विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद कस्बे के मुख्य मार्ग पर होते हुए गांधी चौराहे पर एकत्रित हुए और गांधी चौराहे पर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर चिंता व्यक्त की। वीरेश रघुवंशी ने बताया बांग्लादेश में हाल ही में ही एक हिंदू युवक की सरेआम हत्या कर दी गई। उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें