फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हमले के खिलाफ किरावली में दूसरे दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। किरावली कस्बे में 30 अप्रैल को गन्ने के ठेले पर हुए विवाद के दौरान दो भाइयों पर किए गए हमले से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को दूसरे दिन भी मौनीबाबा आश्रम परिसर में भोज कुमार फौजी के नेतृत्व में लोगों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम दिव्या सिंह और एसीपी शैलेंद्र सिंह को अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। बताया कि 30 अप्रैल को सब्जी मंडी में समुदाय विशेष के 10-15 लोगों ने मामूली बात पर दो भाइयों रवि कश्यप और उसके 14 वर्षीय नाबालिग भाई पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में रवि के सिर में करीब 14 टांके आए हैं। दूसरा भाई भी गंभीर रूप से घायल है। आरोप है कि इतनी गंभीर चोटों के बावजूद स्थानीय पुलिस ने मामूली धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन धारा न बढ़ाए जाने को लेकर लोगों में भारी रोष है। धरने पर बैठे लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। धरने को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, करणी सेना, बजरंग दल और राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट जैसे संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। एसीपी अछनेरा ने बताया कि सब्जी मंडी हटाना प्रशासन का कार्य है और धारा मेडिकल के आधार पर लगती है। आरोपियों पर हम कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें