फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम सौनोठी में भूमि विवाद में रविवार की रात दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। एक पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन

सोनौठी गांव निवासी राजेश ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह घर पर परिवार के साथ बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र समेत करीब 6 लोग घर में घुस आए। उनके हाथों में रिवॉल्वर, सरिया और लाठी-डंडे थे। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसते ही हमला कर दिया, जिसमें सरिया लगने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। तहरीर में उन्होंने एक आरोपी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो राउंड फायर करने का भी आरोप लगाया। बताया कि हमले में वह बाल-बाल बचे। वहीं, मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के जल सिंह भी घायल हो गए। अन्य कई लोग भी चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से रिवॉल्वर कब्जे में लेकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ने फायरिंग की घटना से इन्कार करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें