फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीराम के जयकारों के साथ निकली महर्षि परशुराम की शोभायात्रा

Mon, 01 May 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। भगवान परशुराम के जयंती समारोह को लेकर रविवार को कस्बा में शेभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन



रविवार को नगर के जीटी रोड स्थित मंदिर बन खंडेश्वर से भगवान परशुराम की आरती उतारकर शैलेंद्र दुबे, अंकुर अग्निहोत्री ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। सबसे आगे बैंड धार्मिक धुन बजाता चल रहा था। पीछे युवा जय श्रीराम, जय परशुराम के नारे लगा रहे थे। आधा दर्जन से अधिक झांकियां थीं। सबसे पीछे भव्य रथ पर भगवान परशुराम की प्रतिमा विराजमान थी। शोभायात्रा जीटी रोड, सदर बाजार गल्ला मंडी बाईपास मार्ग होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर संयोजक आदेश पांडेय, किशन दुबे, बृजेश चौबे, अवधेश पांडेय, आशुतोष पांडेय, अनंत मिश्रा, प्रखर दुबे, आशीष पांडेय, हिमांशु तिवारी आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें