फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एकलव्य स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किए शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन
विज्ञापन
आगरा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में शिवम चौहान और लंबी कूद बालिका वर्ग में श्रेया विजेता बनीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया। एथलेटिक्स में 100-200 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अंकुश यादव, सब जूनियर 100 मीटर बालिका वर्ग में पलक चाहर, सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में अंकिता जैन, सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर में शिवम चौहान, जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में श्रेया, जूनियर बालक वर्ग 55 किग्रा में लक्की यादव विजेता रहे। प्रतियोगिता में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें