आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आगरा शाखा की टी-20 सीआईआरसी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी शुक्रवार को छह मैदानों पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। सीए खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा।
बिचपुरी क्षेत्र के मघटई स्थित अबंतीबाई लोधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 79 रन ही बना सकी। मेरठ ने 65 रन से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। दूसरे मैच में सीए इकोंस की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में कोटा चंबल टाइगर की टीम 11 ओवर में सभी विकेट गंवाकर केवल 61 रन ही बना सकी। सीए इकोंस ने यह मुकाबला 108 रन से जीत लिया। वहीं, जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले मैच में बरेली की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए। रायपुर की टीम ने 18.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दूसरे मैच में गाजियाबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। जवाब में आगरा की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी और 19 रन से मुकाबला हार गई। वहीं, सेंट जोन्स मैदान पर नोएडा की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 252 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ़ की टीम 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन पर सिमट गई। नोएडा ने 139 रन से शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में भोपाल टाइगर ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 192 रन बनाए। किशनगढ़ की टीम 15.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर मात्र 60 रन ही बना सकी। भोपाल टाइगर ने यह मैच 132 रन से जीत लिया। वहीं, कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर अलवर की टीम ने पहले मैच में 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। हल्द्वानी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए। पटना की टीम 12.4 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 59 रन ही बना सकी। लखनऊ ने 178 रन से मैच जीत लिया। वहीं, ड्रीम क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में कानपुर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए। झांसी की टीम 127 रन ही बना सकी। कानपुर ने यह मैच 94 रन से जीत लिया। अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल के अनुसार शनिवार को अगले चरण में लीग के 12 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं 21 दिसंबर को दो क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। इस अवसर पर सचिव सीए अंकित मित्तल, उपाध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना, कोषाध्यक्ष करन पंजवानी, सिकासा अध्यक्ष आयुष गोयल सहित सचिन बुबना, साक्षी जैन, विपुल बंसल, अभिषेक अग्रवाल, कृष्णा मित्तल, विकास जैन, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये बने मैन ऑफ द मैच
मैन ऑफ द मैच रवि गिडिया, निखिल मंडलोई, नितिन गुप्ता, विवेक शर्मा, आकाश अग्रवाल, राहुल कौशिक, कृष्णेंद्र कोचर, सिद्धार्थ त्यागी, सुनील मेहता, रोहित मिश्रा, अनंत और भूपेश रहे।