फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस को चीरता हुआ आठ फुट अंदर तक घुसा खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा भीषण था। संकेतांक के लिए लगा लोहे का खंभा बस को चीरता हुआ आठ फुट अंदर तक घुस गया। बस की केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर सर्विस लेन आने से पहले संबंधित शहर को इंगित करते संकेतांक लगे हुए हैं। करहल कट से पहले भी संकेतांक लगा है। बृहस्पतिवार तड़के अनियंत्रित हुई बस इसी संकेेतांक के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा बस को चीरता हुआ करीब छह से आठ फुट तक अंदर घुस गया। हादसे में बस की केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त यात्री अपनी-अपनी सीटों पर सो रहे थे।
-----
तेज धमाके से सहम गए लोग
तेज रफ्तार बस के खंभे से टकराने पर तेज धमाका हुआ। यात्रियों की मानें तो तेज धमाका और झटके से उनकी नींद टूट गई। हादसे से वह सहम गए। बस में यात्रियों की चीख गूंज रही थी। कुल ही देर में पुलिस और एंबुलेंस के सायरन सुनाई देने लगे।
विज्ञापन

-----
अलर्ट हो गई पुलिस और प्रशासन
एसपी अशोक कुमार राय के निर्देश पर थाना पुलिस के अलावा सीओ करहल अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने एंबुलेंस भेजीं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने एडीएम बी राम और एसडीएम करहल रतन कुमार वर्मा को मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें