फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एहमा हसन नगर में शौच के लिए गई वृद्धा तालाब में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। गांव एहमा हसन नगर में रविवार की देर रात एक वृद्धा तालाब के पास शौच के लिए गई। कम दिखाई देने की वजह से पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरी। सोमवार की सुबह जब परिजन जागे तो तलाश की। तालाब से शव को निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव एहमा हसन नगर निवासी 85 वर्षीय सोनवती पत्नी जिलेदार सिंह को बेहद कम दिखाई देता था। वह अक्सर बीमार ही रहा करती थीं, वह सबसे छोटे पुत्र विजय कुमार के साथ रह रहीं थीं। रविवार की देर रात करीब ढाई बजे वृद्धा शौच के लिए घर के सामने तालाब के पास गईं थीं। कम दिखाई देने की वजह से पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गईं। आसपास कोई न होने की वजह से मदद भी नहीं मिल सकी। सोमवार की सुबह जब परिजन जागे तो सोनवती की तलाश शुरू हुई। काफी खोजबीन के बाद वृद्धा का शव तालाब में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें