फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वृद्धा निकली कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 20

Fri, 14 Apr 2023 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। एक वृद्घ महिला कोरोना संक्रमित निकल आई। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। इनमें से 4 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिससे अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हो गई है। लगातार मरीज सामने आने के बाद भी लापरवाही कम नहीं हो रही। विभाग को मिली आरटीपीसीआर रिपोर्ट में गंजडुंडवारा के मऊ गांव में एक वृद्घ महिला कोरोना संक्रमित निकल आई। महिला के संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। विभाग की टीम ने महिला के घर पहुंचकर उसे होम आइसोलेट कर दिया। महिला को आवश्यक दवाएं दी गई। इसके साथ ही महिला के संपर्क में आने वाले परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने 728 लोगों के सैंपल लिए। जिसमें से 364 एंटीजन जांच की गई, जिसमें कोई संक्रमित नहीं निकला। इसके अलावा 364 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लिए गए। इन सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। सीएमओ डा. अवध किशोर प्रसाद ने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रोटोकाल का पालन करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें