फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत होने पर वृद्धा ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में रविवार को मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 22 मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। यहां सांस लेने में दिक्कत के चलते पहुंची एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। दो अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

रविवार को ओपीडी को अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 70 मरीज पहुंचे जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। 22 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। इनमें पेटदर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक थी। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर और आश्रम रोड निवासी दो मरीजों को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। भोगांव के मोहल्ला जगतनगर निवासी प्रेमचंद्र सक्सेना की 85 वर्षीय पत्नी सुरजा देवी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
---
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भोगांव के जगतनगर निवासी सुरजा देवी को मृत अवस्था में लगाया गया था। परिजनों के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. धर्मेंद्र कुमार प्रभारी ईएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें