फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग के अधिकारियों ने ब्लड बैंक पहुंच किया रक्तदान

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्तदान करता डाक विभाग का एक कर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डाक विभाग के पांच कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कई कर्मचारियों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण भी कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधान डाक अधीक्षक के नेतृत्व में डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्वच्छता पखवाड़े के तहत रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां शिविर लगाकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
अतुल कुमार सहायक अधीक्षक, शिवम कुमार निरीक्षक डाकघर, धनंजय चौहान डाक अधीक्षक, विजय प्रकाश डाक अधीक्षक और गौरव यादव ने रक्तदान किया। वहीं 10 अन्य कर्मचारियों ने रक्तदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. शिखा अग्रवाल, विनोद तिवारी, सतेंद्र कुमार, दीप्ति यादव, निधि गुप्ता, शशि, सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें