मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए अभी तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। पांच अप्रैल से शुरू हुई परीक्षाओं की निगरानी के लिए विवि का कोई सचलदल अभी तक नहीं पहुंचा है। बृहस्पतिवार को जिले में प्रथम पाली में 36 और द्वितीय पाली में 19 केंद्रों पर हुई।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जिले में 45 केंद्र बनाकर चार नोडल केंद्रों से संबद्ध किया गया है। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में ग्रामोद्योग और भूगोल जबकि द्वितीय पाली में कॉमर्स द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। नोडल केंद्र श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शिखा सक्सेना ने बताया कि सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा हुई। डॉ. भीमराव आंबडेकर राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप ने बताया कि प्रथम पाली में छह केंद्र पर वहीं द्वितीय पाली में तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव के प्राचार्य डॉ. एसकेएस यादव ने बताया कि प्रथम पाली में 17 व द्वितीय पाली में चार केंद्रों पर परीक्षा हुई। आरसी महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव ने बताया कि प्रथम पाली में तीन और द्वितीय पाली में उनके नोडल से संबद्ध दो केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।