फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम न बदलकर रोजगार के साधन दिए जाएं

विज्ञापन
17-एमएनपी-18-राजस्व अधिकारी को पार्टी नेताओं के साथ ज्ञापन सौंपती कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिले का नाम बदलने के प्रस्ताव पर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नाम बदलने के स्थान पर जिले में रोजगार के साधन मुहैया कराए जाएं। इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि 16 अगस्त को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मनमानी कर जिले का नाम मैनपुरी से बदलकर मयन नगर करने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा गया है। जिले का नाम बदलने से कोई भला नहीं होगा। कहा कि ि
जले में विकास कार्यों की जरूरत है। कांग्रेस जिले का नाम बदलने के प्रसताव का विरोध करती है। कांग्रेस मांग करती है कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, पानी, देहात में आवास, शौचालय की सुविधा दी जाए। रोजगार देने के साधन मुहैया कराए जाएं।
विज्ञापन

अंत में राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। शहर अध्यक्ष अजय दुबे, अरविंद तिवारी, शशिभूषण सिंह, सुरेश राठौर, मनोज कुमार शाक्य, राजवीर सिंह, कैलाश उपाध्याय, संकोच गौड, सुरेश राठौर, जीतू राठौर, अशोक कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें