फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति शेष: 'कलाई के जादूगर' शेन वार्न को भा गई थी मोहब्बत की कहानी, 1996 में ताज का दीदार करने आए थे आगरा

Sat, 05 Mar 2022 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वार्न का निधन हो गया। यह खबर आई तो ताजनगरी के खेल प्रेमी भी स्तब्ध रह गए। शेन वार्न 1996-97 में ताजमहल का दीदार करने आगरा आए थे। 
विज्ञापन
ताजमहल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ शेन वार्न (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंकने वाले कलाई के जादूगर स्पिनर शेन वार्न 1996-97 में ताजमहल का दीदार करने के लिए आस्ट्रेलिया की पूरी टीम के साथ आए थे। स्टीव वॉ की कप्तानी में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर जब मैच खत्म हुआ तो उसके बाद टीम ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची। शेन वार्न को ताजमहल में शाहजहां मुमताज की मोहब्बत की कहानी बेहद पसंद आई थी। उन्होंने गाइड से इसके बारे में कई बार जानकारी भी हासिल की थी। शुक्रवार को जब ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वार्न के निधन की खबर आई तो खेल प्रेमी स्तब्ध रह गए।  
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में 145 मैचों में 708 विकेट चटकाने वाले स्पिनर शेन वार्न वर्ष 1996 में क्रिकेट विश्व कप के दौरान आगरा आए थे। आस्ट्रेलियाई टीम के साथ आए वार्न एकदिवसीय क्रिकेट की पीले रंग की पुरानी ड्रेस में ताज पहुंचे थे। यहां पूरी टीम के साथ उन्होंने ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर डायना सीट के पास फोटो खिंचवाए। तत्कालीन कप्तान स्टीव वॉ डायना बेंच पर बैठे तो वह उनके पास नीचे ही बैठ गए। तब ताजमहल पर तैनात रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वरिष्ठ संरक्षण सहायक डॉ. आरके दीक्षित ने बताया कि पूरी आस्ट्रेलियाई टीम ने बड़ी उत्सुकता के साथ ताजमहल के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें