एत्मादपुर। गांव पिपरिया में बुधवार को लगाई गई चौपाल में खारे पानी का मुद्दा गूंजा। ग्रामीणों ने विधायक से पानी की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
गांव स्थित भोले बाबा मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल में जनसमस्या सुनने पहुंचे विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के सामने रिंकू राजपूत ने गांव में खारे पानी की समस्या को रखा। वहीं नेत्रपाल सिंह ने खंदौली रोड से हाइवे को जोड़ने वाली 200 मीटर कच्ची सड़क को पक्की कराने, गांव में ओवर हेडटैंक नहीं बनने पर एक और वाटर एटीएम लगवाने, गांव के तालाब को नहर से जोड़ कर नहर में पानी चलवाने की मांग रखी। विधायक ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। मौके पर पप्पू प्रधान, चोब सिंह, प्रेम सिंह, बंगाली बाबू, पीतांबर सिंह लोधी, राम स्वरूप, लोधी, छत्रपाल सिंह, निरंजन सिंह, सौरभ लोधी, रतीराम, प्रेम सिंह प्रजापति, अमित मौजूद रहे।
जन कल्याणकारी योजनाओं की एक दिवसीय चौपाल का आयोजन 20 मई को ग्राम सेमरा में किया जाएगा। एडीओ पंचायत खंदौली नरेंद्र बघेल ने बताया कि चौपाल में मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह रहेंगे। चौपाल में पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, टीकाकरण आदि योजनाओं का लाभ मौके पर दिया जाएगा। संवाद