फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म दिखाकर समझाई परिवार नियोजन की उपयोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर पर गर्भवती महिलाओं के साथ आने वाले तीमारदारों को फिल्म दिखाकर परिवार नियोजन की उपयोगिता समझाई गई।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. संजीवराव बहादुर की मौजूदगी में परिवार नियोजन की उपयोगिता समझाने के लिए फिल्म दिखाई गई। यहां मौजूद लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया कि मातृ मृत्यु दर को कम करने में परिवार नियोजन की अहम भूमिका है। परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने से 30 प्रतिशत तक मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। इससे गर्भावस्था के दौरान होने वाला जोखिम भी कम होता है। एसीएमओ ने बताया कि मातृ मृत्यु के मुख्य कारण अत्यधिक रक्तस्राव, संक्रमण, उच्च रक्तचाप, बाधित प्रसव, गर्भपात और अन्य जटिलताएं हैं। परिवार नियोजन अपनाने से इन खतरों को कम किया जा सकता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड, यूरिन, हीमोग्लोबिन, शुगर, सिफलिस , वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी और कोविड -19 की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें