फोटो 17 किशनी मेंं शमशेरगंज पुलिया के पास उखड़ी सड़क। संवाद
किशनी। नगर में हाईवे पूरा बनने से पहले ही जगह जगह से उखड़ने लगा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी के चलते सड़क उखड़ रही है। लोगों ने हाईवे निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
नेशनल हाईवे 92 ग्वालियर से बरेली तक जाता है। लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर बेवर से इटावा तक टुकड़ों में निर्माण किया गया है। किशनी में शमशेरगंज पुलिया के पास सड़क उखड़ गई है। नाले की समस्या बनी हुई है। बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट तो लगा दी गई पर जल नहीं नहीं रही हैं। कुसमरा के बीच डांडी भट्ठा से लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हाईवे उखड़ने लगा है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी विनोद गुप्ता, रामकिशोर पांडेय, रमाशंकर तिवारी, सुधीर गुप्ता, केके यादव, राकेश शाक्य, अनुज तिवारी, राहुल त्रिवेदी, रवि निराला ने हाईवे निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।