फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधानाचार्यों की मनमानी के बोझ में दबीं बच्चों के छात्रवृत्ति की अर्जियां

Tue, 28 Oct 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। छात्र-छात्राओं की शिक्षा में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आए इस उद्देश्य से सरकार छात्रवृ़त्ति योजना संचालित कर रही है। इस योजना में जिले के प्रधानाचार्य ही रोड़ा बन रहे हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए आवेदनों को अग्रसारित नहीं किया जा रहा है। इसके चलते जिले में 11657 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति अधर में लटक गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से छात्रवृत्ति योजना की पिछले सप्ताह समीक्षा कराई गई। समीक्षा में पाया गया है कि पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के तहत सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग में जिले के 486 स्कूलों ने 5714 छात्र-छात्राओं के आवेदन कॉलेज स्तर से ही प्रधानाचार्यों ने अग्रसारित नहीं किए। जबकि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत 372 कॉलेजों ने 5124 छात्र-छात्राओं के आवेदन कॉलेज स्तर से ही अग्रसारित नहीं किए। अल्पसंख्यक वर्ग का भी यही हाल है। जिले के 170 कॉलेजों ने अल्पसंख्यक वर्ग के 759 छात्र-छात्राओं के आवेदन अग्रसारित नहीं किए। इसलिए इन छात्र-छात्राओं को प्रथम और द्वितीय चरण की छात्रवृत्ति योजना से बाहर कर दिया गया है।
-
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी की चेतावनी
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा है कि छात्र-छात्राओं को समय से छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। इसके लिए समीक्षा कराई गई थी। समीक्षा के बाद संबंधित कॉलेजों को चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के अंदर संबंधित छात्र-छात्राओं के आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिए अग्रसारित करें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

-
किस वर्ग में कितने छात्र-छात्राओं के आवेदन नहीं हुए अग्रसारित
पूर्व दशम
वर्ग- कॉलेजों की संख्या -छात्र-छात्राओं की संख्या
अनुसूचित जाति- 311- 4621
सामान्य जाति- 175- 1153
-
दशमोत्तर
वर्ग- कॉलेजों की संख्या -छात्र-छात्राओं की संख्या
अनुसूचित जाति- 221- 3878
सामान्य जाति- 151- 1246
-
अल्पसंख्यक- 170- 759




सभी प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी जाती है कि उनके द्वारा जिन छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन कॉलेज स्तर से अग्रसारित नहीं किए गए हैं वे जल्द अग्रसारित कर दें। यदि छात्र-छात्रा को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाती है तो इसके लिए प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें