फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बढ़ रही गर्मी, 17 को हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फरवरी के पहले सप्ताह में ही गर्मी महसूस होने लगी है। दिन में धूप के कारण अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 17 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे पहले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी।
विज्ञापन


फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ हुई। इसके बाद अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 20 डिग्री से बढ़ता हुआ सफर बुधवार को 29 डिग्री तक पहुंच गया। जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते 17 फरवरी को बौछारें पड़ सकती है। इससे पूर्व अगले 48 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें