फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमांपुर की गोशाला में 6 गोवंश की तबीयत बिगड़ी

सार

कान्हा गोशाला में 6 पशुओं की तबीयत बिगड़ गई।सोमवार की देर रात्रि पशु चिकित्सा विभाग की टीम बीमार पशुओं का इलाज कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमांपुर। कान्हा गोशाला में 6 पशुओं की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके सागर एवं चिकित्सकों टीम को गोशाला भेजा। पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों की टीम गोवंशों का उपचार कर रही है।
विज्ञापन

इन दिनों लंपी वायरस के संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने वायरस संबंधी जांच के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए हैं। जिससे संक्रमण के बारे में समय से जानकारी मिल सके और उपचार हो सके। सोमवार की देर रात्रि पशु चिकित्सा विभाग की टीम बीमार पशुओं का इलाज कर रही थी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया गोवंश से बीमार होने की सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजी गई है। बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा है। लंपी वायरस की भी जांच की जा रही है । जिससे यदि बीमार पशु संक्रमित हो तो अन्य पशुओं में संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें