फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर दुल्हन का इंतजार करता रहा दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शादी में मझिया जीजा ने दुल्हन के परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने की बात कह कर डेढ़ लाख रुपये ले लिए। शनिवार को एक मैरिज होम में बारात की सारी तैयारियां भी हो गईं। लेकिन रातभर दुल्हन का इंतजार होता रहा। इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने जीजा को बैठा लिया। मामले में थाना पुलिस द्वारा दोनों पक्ष के बीच बातचीत कर मामला सुलझाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार औरेया के जसोदा नगर निवासी रवि कुमार की शादी थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। शादी में मझिया जीजा ने दुल्हन पक्ष की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की बात कह कर करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे। सभी बातें तय होने के बाद शनिवार को किशनी के एक मैरिज होम में बारात की सारी तैयारियां पूरी कर लीं गईं थीं। लेकिन रातभर इंतजार करने के बाद न तो दुल्हन आई न ही उसके परिवार का कोई अन्य सदस्य वहां पहुंचा। दूल्हा पक्ष ने आरोप लगाया कि दुल्हन का जीजा एक लाख रुपये और मांग रहा था।
रुपये देने से मना किया तो बारात नहीं आई। इससे गुस्साए दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन के जीजा को बैठा लिया। इसकी जानकारी होने के बाद दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई। रात करीब 11 बजे मैरिज होम पहुंची पुलिस आरोपी बताए जा रहे जीजा को हिरासत में लेकर थाने आ गई। उसने बताया कि उसने डेढ़ लाख रुपये लेने के बाद दुल्हन के भाई को दे दिए थे। रविवार सुबह दूल्हा पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि बुलाने के बाद भी दुल्हन पक्ष के लोग थाने नहीं आए। दोनों पक्ष के बीच बातचीत कर हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं होता तो पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें