फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोमांचक रहा हॉकी का मैत्री मैच, बराबरी पर छूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगरा हॉकी मास्टर्स की ओर हॉकी का मैत्री मैच खेला गया। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी और संडे हॉकी क्लब की टीमें आमने-सामने रहीं। मैच 8-8 गोल की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


मैच में 6-3 की बढ़त के साथ संडे हॉकी क्लब ने बढ़त बना रखी थी। अंतिम क्षणों में शानदार खेल दिखाते हुए सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने 8-8 की बराबरी से मैच को ड्रॉ करा दिया। सुख जीवन की ओर से अजय सिंह राजपूत, दिनेश शर्मा और खलील अहमद ने 2-2 गोल, डॉ. जयशंकर सिंह यादव, धर्मेंद्र राजपूत ने 1-1 गोल किए।

संडे हॉकी क्लब की ओर से राजवीर सिंह पीरामनी, सरताज, वीर सिंह व खजूर ने 2-2 गोल किए। इस दौरान एसएस चौहान, बल्देव भटनागर, सुनील खेत्रपाल, देविंदर गुप्ता, अमरजीत सिंह, गोपाल भगत, राजीव सोई, कुलदीप सरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें