फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघाड़े की बेल सही करने गया किसान तालाब में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव विरसिंहपुर निवासी किसान मंगलवार की शाम तालाब में सिंघाड़े की बेल सही करने गया। इस दौरान अचानक नाव पलटने से वह तालाब में डूब गया। उसकी मौत हो गई। लोगों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव विरसिंहपुर निवासी रविंद्र कुमार (43) ने इस बार तालाब में सिंघाड़े की बेल लगाई थी। मंगलवार की शाम वह छोटी नाव पर बैठ कर तालाब में बेल को सही कर रहा था। अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में जा गिरा। नाव उसके ऊपर पलट गई। जब तक आसपास के लोगों ने रविंद्र को तालाब से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें