फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम न होने पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला वैदनटोला निवासी एक विवाहिता की 28 जनवरी को मौत के बाद पोस्टमार्टम में देरी पर परिजन भड़क गए। रविवार की सुबह परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के मोहल्ला गड़ैया निवासी विधवा राधा देवी की ओर सेे 35 वर्षीय पुत्री निधि की मौत के बाद ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। 28 जनवरी को पति अतुल, सास राममूर्ति उर्फ सुशीला, ननद आशा वर्मा, नीता वर्मा, आरती वर्मा ने पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। लेकिन रविवार की सुबह जब पोस्टमार्टम शुरू नहीं हुआ तो परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। जब इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल ने बताया कि समय से कागजात भेज दिए गए थे। हंगामा के बाद विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें