फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को जिलेभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। कई स्थानों पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कई स्थानों पर गोष्ठियों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी ने देश को सत्य और अहिंसा का जो पाठ पढ़ाया वह आज भी देश के लोगों के लिए कारगार सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के लिए गांधी जी सहित देश के हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने प्रताड़नाएं झेलीं, लेकिन उन्होंने आजादी का अपना संकल्प नहीं छोड़ा। डीएम ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए सभी देशवासियों ने भेद-भाव, ऊॅच-नीच, जाति-धर्म भुलाकर कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया और देश को आजाद कराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) गणेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी (सदर) नवोदिता शर्मा, डिप्टी कलक्टर प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
न्याय और समानता के पुजारी थे गांधी जी: सुनील यादव
करहल। कस्बा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। एडीओ राजीव कुलश्रेष्ठ और एडीओ सुनील यादव के साथ ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एडीओ राजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा आज न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया अहिंसा के इस मसीहा को नमन कर रही है। एडीओ सुनील यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लिए अपना बलिदान दिया था। वे न्याय और समानता के सच्चे पुजारी थे। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी दरक्षा , पंकज यादव , शिवकांत , राजेश , राकेश, सतीश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेवर में शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान
बेवर। आजादी का अमृत महोत्सव और शहीद स्मृति मेला एवं सर्वजन विकास प्रदर्शनी में रविवार को शहीद दिवस मनाया गया। मेला संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने क्षेत्र के शहीद ग्रामों से लेकर चले शहीद रज कलश, यात्रा का नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शहीद स्मारक भवन पर स्वागत किया। बेवर के शहीद स्मृति मेला के कार्यक्रम में शहीद रजकलश यात्रा आयोजक मंडल द्वारा शहीद सीता राम गुप्ता और शहीद जमुना प्रसाद त्रिपाठी के स्वजन अनिल गुप्ता, विवेक त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरराज सिंह यादव, प्रोफेसर विमल यादव, रामजी भारद्वाज, शहीद स्वजन विवेक त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं बेवर के शहीद मेले में गांधी जी के निर्वाण दिवस पर बेवर जूनियर हाईस्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी में प्रधानाध्यापिका रमा द्विवेदी, शिक्षिका अर्चना चौहान, रुक्मिणी त्रिपाठी, अंजली दीक्षित, वंदना दुबे, नीलम दुबे, अलका निगम ने विचार व्यक्त किए।
स्वदेशी पर दिया था महात्मा गांधी ने जोर
भोगांव। रविवार को शहीद दिवस पर आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने हर भारतीय के दिल में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज्य की भावना पैदा की है। उनके विचार और आदर्श हर भारतीय को हमेशा राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इससे पूर्व उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर शिवकुमार दुबे, बॉबी मिश्रा, आसतेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्निहोत्री, शिवम गुप्ता, राजीव पांडेय, सुनील राजपूत, जितेंद्र बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें