बाह। देवपुरा के महादेव मंदिर पर मोहर छठ मेले के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित दंगल का निर्णायक मुकाबला बेनतीजा रहा। मध्य प्रदेश के गिर्राज व फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान के बीच करीब 15 मिनट चली आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी।
अखिल भारतीय देवेश्वर दंगल में शुक्रवार को लड़ी गईं 85 कुश्तियों में पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। महुआशाला के राजा एवं सीकरा के लवकुश के बीच हुई कुश्ती भी बिना हार जीत के नतीजे के खत्म हुई। बरहा के सूरज एवं मध्य प्रदेश के राहुल के बीच बराबरी पर छूटी। निर्णायक की भूमिका मध्य प्रदेश के रामनिवास ने निभाई। इससे पहले दंगल का उद्घाटन सपा नेता मुकेश बरुआ ने किया। दंगल के आयोजन में समाजसेवी सुभाष खटीक का भी सहयोग रहा।