फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला छपट्टी में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी में शनिवार देररात विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड़ क्षेत्र के गांव चरथर निवासी शिवनाथ सिंह ने पुत्री निशा (26) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी अंकित उर्फ शानू के साथ की थी। शनिवार की रात निशा का शव घर के कमरे में फंदे पर पंखे के कुंडे से लटका मिला। परिजनों का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगाया। भाई गौरव की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें