फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया

विज्ञापन
करहल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के करहल कट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार जाना तय है। पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियां लोगों को बताकर भाजपा और कांग्रेस सरकार के अंतर को बताएं। सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। भाजपा पूरी तरह जुमलेबाजों की ही पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और किसानों के दबाव में केंद्र सरकार ने कूषि कानून तो वापस ले लिए हैं, सरकार को एमएसपी पर कानून भी बनाना चाहिए। किसानों को खेती के लिए खाद, बीज, बिजली, पानी की सुविधा मिलनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य और किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह से विधानसभा चुनावों के संबंध में चर्चा करके संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, अरविंद तिवारी, नसीम पठान, संकोच गौड़, मनोज शाक्य, विनोद यादव, गजेंद्र सिंह, कैलाश उपाध्याय, शशिभूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें