फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कूकामई में घर में घुसे चोर को दंपती ने पकड़ा

Sat, 07 Oct 2023 07:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कूकामई में घर में घुसे चोर को दंपती ने पकड़ा
विज्ञापन

चुराए हुई नकदी जेवर मिले, कुरावली पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। गांव कूकामई में शुक्रवार की रात एक घर में चोर घुस गया। वह वारदात अंजाम दे रहा था। तभी दंपती जाग गए और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जेब से चुराए हुए जेवर और नकदी मिली। दंपती ने चोर को माल सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चोर को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कूकामई निवासी आशीष कुमार शुक्रवार की रात पत्नी गोल्डी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे एक कमरे में आहट होने पर दंपती जाग गए। जब कमरे में जाकर देखा तो उसमें चोर घुसा हुआ था। जब दोनों कमरे के अंदर गए तो देखा कि गांव का सचिन बक्से से जेवर आदि निकाल कर जेब में रख रहा था। उसे पकड़ लिया और जब तलाशी ली तो जेब से पायल, 500 रुपये बरामद हुए। चोर पकड़े जाने की जानकारी होने के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। दंपती ने पकड़े गए चोर को माल सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आशीष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने शनिवार को पकड़े गए चोर को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें