फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर में नहीं कूदा था युवक, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 07 Oct 2023 07:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में नहीं कूदा था युवक, पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन

कुसमरा। गांव रठेह निवासी युवक नहर में कूदने की बजाय कहीं चला गया। पुलिस व परिजन उसकी नहर में तलाश कर रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त युवक किसी के साथ बाइक पर जाता हुआ देखा गया है। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
रठेह निवासी सुवेंद्र सैनी ने बृहस्पतिवार की शाम परिजन को फोन कर बताया था कि वह नहर में कूदने जा रहा है। इसके बाद फोन स्विच ऑफ कर लिया था। मौके पर युवक के कपड़े व फोन पटरी पर रखा मिला था। इसके बाद से ही पुलिस व परिजन नहर में युवक की तलाश कर रहे हैं। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रामनगर चौकी इंचार्ज शंकर सिंह ने बताया कि युवक एक बाइक सवार के साथ कुसमरा की तरफ गया है। पुलिस जल्द ही उसे ढूंढ निकालेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



रसूखदारों ने धान की फसल में खोल दिया पानी
किशनी। गांव पृथ्वीपुर निवासी प्रवीण कुमार ने कैबिनेट मंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा है। वहीं शनिवार को तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा है कि एक अगस्त की रात उनके खेत में गांव के रसूखदार लोगों ने गांव का पानी निकालने के लिए उनके खेत में नाली निकाल दी। पानी भरने से खेत में खड़ी धान की फसल नष्ट हो गई। करीब सवा महीना बीत चुका है। लेकिन नाली बंद नहीं की। जब मौके पर जाकर नाली बंद करने का प्रयास किया तो रसूखदारों ने गाली गलौज की। झगड़ा करने पर उतारू हो गए। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें