फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दावे खोखले...आधे घंटे में नहीं मिल रही पिंक बस

विज्ञापन
बस के इंतजार में खड़ी छात्राएं।  - फोटो : agra
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए पिंक बस सेवा शुरू की गई है। साथ ही इस रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो प्रतिबंधित है। अब हालात यह है कि महिलाओं और छात्राओं को बस के लिए एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एमजी रोड पर बसों के अलावा आने-जाने का कोई अन्य सवारी साधन नहीं हैं। बता दें कि आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज (एएमसीटीएस) लिमिटेड की ओर से हर आधे घंटे में पिंक बस उपलब्ध कराने का दावा किया गया था। अब यह दावा खोखला साबित हो रहा है।



हरीपर्वत चौराहे पर दोपहर करीब 3 बजे महिला और स्कूल की कई छात्राएं बस के इंतजार में खड़ी थीं। करीब 40 मिनट के इंतजार पर दो बसें आईं लेकिन वह पहले से भरी हुई थीं। कुछ ही छात्राओं को जगह मिल सकी। बाकी को फिर दूसरी बस के इंतजार में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन


खराब होता है समय



मैं संजय प्लेस से कोचिंग कर दोपहर 2़:40 बजे हरीपर्वत चौराहे पर आ गई थी। करीब 45 मिनट इंतजार करते हो गए हैं। कोई बस नहीं आई है। मुझे नामनेर जाना है। रोजाना बस के इंतजार में समय खराब होता है। - मोनिका, छात्रा

दोपहर में ज्यादा दिक्कत



मैं काॅलेज से छुट्टी के बाद दोपहर 3:15 बजे हरीपर्वत चौराहे पर आ गई थी। 30 मिनट इंतजार के बाद एक बस आई लेकिन वह पहले से ही फुल थी। मुझे जगह नहीं मिल पाई। घर जाते समय रोजाना यही दिक्कत रहती है। सुबह आते समय बस का इतना इंतजार नहीं करना पड़ता है। - कोमल, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें