एत्मादपुर। गांव सवाई में जंगली सुअरों ने हमलाकर तीन महिलाओ समेत 4 लोगों को काटकर घायल कर दिया। हमले से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह गांव सवाई में जंगली सुअर दलित बस्ती में घुस आईं। भगाने की कोशिश करने पर वंदना देवी, गुड्डी देवी, रामबेटी और हरेंद्र सिंह को काटकर घायल कर दिया। चीखें सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से किसी तरह भगाया। घायलों का परिजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया। साथ ही प्रशासन से जंगली सुअरों को पकड़वाने की मांग की है। संवाद