फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज शाम से बदलेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

विज्ञापन
ट्रैफिक व्यवस्था
विज्ञापन
आगरा। यातायात पुलिस ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था 2 अगस्त की शाम 4 बजे से 3 अगस्त को कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाहरी यातायात को सुचारू रखने के लिए विस्तृत मार्ग परिवर्तन योजना बनाई गई है। मथुरा-फिरोजाबाद मार्ग पर एनएच-19 खुला रहेगा। जयपुर, अलीगढ़, भरतपुर और फतेहपुर सीकरी से आने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास का प्रयोग करेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा आने वाले वाहन खंदौली पर न उतरकर कुबेरपुर से जाएंगे। हाथरस और जलेसर (एटा) से आने वाले वाहन एनएच-19 से मुड़ी चौराहा या टूंडला होकर गुजरेंगे। फतेहाबाद रोड और शमसाबाद से आने वाले भारी वाहन रिंग रोड या गुतिला अंडरपास का उपयोग करेंगे। एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर मार्ग परिवर्तन लागू होगा। कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

प्रमुख शिव मंदिरों के लिए व्यवस्था
पहला सोमवार 3 अगस्त को हैं। इसको देखते हुए चारों प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास विशेष यातायात प्रबंध किए गए हैं। इनमें राजेश्वर महादेव मंदिर, रावली महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर शामिल हैं। राज राजेश्वर महादेव मंदिर की ओर फूल सैय्यद चौराहा से भारी/मध्यम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रावली महादेव मंदिर की ओर साईं की तकिया चौराहा से बड़े वाहन नहीं आ सकेंगे। मनकामेश्वर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिरों के पास भी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन



सभी नो एंट्री पास निरस्त 2 अगस्त को रात्रि 11 बजे शहर में खुलने वाली नो एंट्री इस बार जारी रहेगी। शाम 4 बजे से सभी नो एंट्री पास/अनुमति पत्र निरस्त माने जाएंगे। आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सा और फायर सर्विस को प्राथमिकता मिलेगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें