फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में पीएसी के बैंड से कुलाधिपति का स्वागत होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह (19 दिसंबर को प्रस्तावित) में कुलाधिपति का स्वागत पीएसी के बैंड से किया जाएगा। बैंड शोभायात्रा में शामिल होगा। इसको बुक करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एसएसपी और पीएसी कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के निर्देश पर कुलसचिव के माध्यम से पीएसी का बैंड बुक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। गत तीन दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल का घोष शोभायात्रा में शामिल होता था। यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों की टर्म-1 की परीक्षा चल रही हैं। इसलिए इनको इस बार नहीं रखा गया है। दूसरे कुलाधिपति को प्रोटोकाल को देखते हुए भी पीएसी का बैंड भी बुक किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में फार्मेसी विभाग की ओर से गोद लिए गए क्षय रोगी भी शामिल होंगे। पांच क्षय रोगियों को समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। सामाजिक सेवा कार्य समिति के समन्वयक प्रो. लवकुश मिश्रा का कहना है कि फार्मेसी विभाग से क्षय रोगियों के नाम ले लिए गए हैं। कुल 22 क्षय रोगियों की मदद फार्मेसी विभाग कर रहा है। सामाजिक सेवा कार्य समिति में इनमें से पांच का चयन करेगी। उन्हीं को दीक्षांत समारोह में बुलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें