फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भोजन बेला में पानी पीने निकले बच्चों को सांड़ ने दौड़ाया, शोर सुनकर लोगों ने भगाए पशु

Fri, 24 Sep 2021 11:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे घुमंतू पशु अंदर घुस आते हैं।
विज्ञापन
आगरा: सांड़ ने दौड़ाए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल में चहरदीवारी न होने के कारण घुमंतू पशु अंदर घुस आते हैं। कभी-कभी ये जानवर बच्चों के लिए खतरा बन जाते हैं। ऐसा ही वाकया बृहस्पतिवार को भी हुआ जब भोजन अवकाश में पानी पीने के लिए निकले विद्यार्थियों पर दो सांड़ों ने हमला कर दिया। सांड़ों को अपनी ओर आता देखकर बच्चे इधर उधर भागने लगे। जानवरों के हमले से वहां चीख पुकार मच गई। बच्चों का शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग हाथों में डंडे आदि लेकर मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार सांड़ों को भगाकर स्कूल के बच्चों को बचाया। बच्चों और स्कूल के अध्यापकों ने अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़ने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

भोजन करने के बाद बच्चे पानी पीने के लिए बाहर निकले
यह मामला मढे़पुरा गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल का है। दोपहर के समय स्कूल में भोजन अवकाश हुआ। भोजन करने के बाद बच्चे पानी पीने के लिए बाहर निकले। इस दौरान स्कूल के मैदान में मौजूद आवारा पशुओं में से दो सांड़ों ने पानी पीने के लिए जा रहे बच्चों पर हमला करते हुए दौड़ा लिया। सांड़ों को अपनी ओर आता हुआ देखकर विद्यार्थी इधर उधर भागने लगे। जानवरों के हमले से वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने शोर सुना तो वे अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी प्रकार घुमंतू पशुओं को वहां से खदेड़ा।
विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं किया
पशुओं को भागने के बाद स्कूल के बच्चों और अध्यापकों की जान में जान आई। लोगों ने बताया कि स्कूल में अध्यापन के लिए कक्ष तो बना दिए गए हैं, लेकिन विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे घुमंतू पशु अंदर घुस आते हैं। ये पशु कभी कभी सुरक्षा के लिए खतरा बन जाते हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इन पशुओं को पकड़ने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध भूजल दोहन पर कार्रवाई: आगरा में सील छह आरओ वॉटर प्लांट, दोबारा चालू करने पर होगी एफआईआर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें