फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लड़का पक्ष ने निकाह करने से कर दिया इन्कार

Mon, 18 Dec 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़का पक्ष ने निकाह करने से कर दिया इन्कार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। मोहल्ला निवासी एक युवती का निकाह तय हो गया। 11 जनवरी को बरात का दिन मुकर्रर हो गया। अचानक लड़का पक्ष ने निकाह करने से साफ मना कर दिया। परेशान परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने बताया कि उसने अपनी बहन का निकाह आगरा के कागरौल निवासी एक युवक के साथ तय किया था। धूमधाम के साथ लगुन भी चढ़ा दी। निकाह के लिए कार्ड छप चुके हैं। 11 जनवरी को बरात आने की तारीख मुकर्रर हुई थी। लेकिन अब लड़के पक्ष की ओर से इन्कार कर दिया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत में कहा है कि वह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मजबूरी में तय किया था निकाह
युवती के भाई ने बताया कि वह अपनी बहन का निकाह करने के लिए मजबूरी में राजी हुआ था। बताया कि करीब चार माह पहले आरोपी युवक अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। एक रात को वह अपने एक साथी के साथ उनके घर में घुस आया और बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। घरवालों के जागने पर दीवार कूद कर भाग गया था। तब पड़ोसी महिला ने निकाह कराने की बात कहते हुए कार्रवाई रुकवा दी थी। अब पड़ोसी महिला के ही भड़काने पर युवक ने निकाह करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें