आगरा। बिचपुरी में एंबुलेंस की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोगों की मौत के बाद क्षेत्रीय लोगों ने हादसे रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। राष्ट्रीय लोक दल पूर्व प्रदेश महासचिव इंजीनियर सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बिचपुरी में पांच कॉलेज हैं। हजारों विद्यार्थी आवागमन करते हैं। क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि भारी वाहनों को वायु विहार मार्ग से निकाला जाए। मार्ग को चौड़ा किया जाए।
सोमवार को लोगों ने बैठक भी की। इसमें आमजन से लेकर काॅलेजों के प्रोफेसर भी शामिल हुए। रेलवे फाटक से वाहनों की एंट्री बंद करने की मांग की गई। भारी वाहनों की वजह से फाटक पर दो-दो घंटे जाम लगता है। रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज 2 साल पहले पास हो चुका है। मगर अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। इस पर चिंता जताई गई। बैठक में डाॅ. भूपेंद्र सिंह, डाॅ. राजवीर सिंह, हाकिम सिंह प्रधान, राजन सिंह, प्रधान सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदीप प्रधान, विनोद शर्मा, राजू यादव, शिव सिंह कुशवाह, राधेश्याम मुखिया आदि मौजूद रहे।