फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के इस आदेश से टेंशन में 300 पुलिसकर्मी, कोरोना काल में बढ़ गई परेशानी

Mon, 08 Jun 2020 04:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में तबादले के बाद भी रुके पुलिसकर्मियों को रिलीव करने के आदेश एसएसपी बबलू कुमार ने दे दिए हैं। इससे पुलिसकर्मी टेंशन में आ गए। उनका कहना है कि कोरोना काल में पुरानी तैनाती से हटाकर दूसरी जगह तैनात किए जाने से समस्या का सामना करना पड़ेगा। परिवार को भी शिफ्ट नहीं करने से परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

 
आगरा में 300 से अधिक सिपाही, हेड कांस्टेबल, एचसीपी, दरोगा और निरीक्षक छह साल से लेकर 15 साल से तैनात हैं। इनमें कई सिपाही, एचसीपी और दारोगा का तबादला हो गया था। इसके बाद भी यहां से रिलीव नहीं हुए। पिछले दिनों डीजीपी एचसी अवस्थी ने ऐसे पुलिसकर्मियों को रिलीव करने के निर्देश दिए थे। 


एसएसपी ने इंस्पेक्टर, दरोगा और एचसीपी पहले रिलीव किए। इसके बाद सिपाहियों को रिलीव करने की तारीख तय की। आगरा से अब 300 पुलिसकर्मियों को रिलीव कर दिया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को रिलीव करने के लिए तारीख तय कर दी है। पुलिसकर्मियों में कुछ को मथुरा तो कुछ को फिरोजाबाद जाना है। इन जनपदों से भी रिलीव होकर पुलिसकर्मी आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में संक्रमण का खतरा

रिलीविंग आदेश आने पर सिपाही, हेड कांस्टेबल, एचसीपी टेंशन में आ गए हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल में संक्रमण का खतरा है। पहले से ही अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। अगर, इस स्थिति में तबादला होता है तो परिवार की परेशानी बढ़ जाएगी। 

दूसरे जिले में जाएंगे तो किराये पर रहने के लिए घर भी नहीं मिलेगा। विभागीय बैरकों में व्यवस्थाओं के लिए इंतजार करना पड़ेगा। परिवार को इस समय शिफ्ट नहीं कर सकते। बच्चों के स्कूल की फीस भी जमा कर चुके हैं। ऐसे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें