उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के मकान में रहने वाले किरायेदार ने धोखाधड़ी करते हुए मालिकाना हक जताकर अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा दिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्लनटोला का है। यहां के निवासी अयूब खान ने थाने में तहरीर दी। बताया कि पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह की जमीन व मकान की वह देखरेख करता है। मोहल्ला मल्लनटोला में बने मकान में छोटेलाल और छोटइया किरायेदार के रूप में रहते हैं। प्रतिमाह की किराये की रसीद भी उन्हें दी जाती है। इस मकान पर छोटेलाल ने कई बार निर्माण का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस से रुकवा दिया।
अब छोटेलाल ने जमीन पर मलकाना हक जताते हुए पत्नी गूंगी देवी के नाम धोखाधड़ी से बैनामा कर दिया। गवाह कल्याण सिंह, गिर्राज सिंह को बनाया गया है। थानाध्यक्ष नीरज पंवांर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।