फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बारिश के बाद भी ताजनगरी की हवा खराब, वायु में धूल कण अधिक; पांच केंद्रों पर एक्यूआई 100 के नीचे

Thu, 19 Oct 2023 03:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा शहर में बारिश के बाद भी ताजनगरी की हवा खराब है। यहां वायु में धूल कण अधिक है। पांच केंद्रों पर एक्यूआई 100 के नीचे रहा। 
विज्ञापन
संजय प्लेस, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में शुक्रवार को संजय प्लेस की हवा सबसे खराब रही। हवा में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 और पीएम 10 की मात्रा अधिक रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 116 रहा। जो कि मध्यम स्तर का है।

विज्ञापन


बारिश के बाद से शहर के बाकी हिस्सों की हवा संतोषजनक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की ओर से छह जगह वायु की गुणवत्ता मापने के लिए यंत्र लगाए गए हैं। संजय प्लेस को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर एक्यूआई 100 से कम रहा। संजय प्लेस में पीएम 2.5 सुबह के समय अधिकतम 173 माइक्रोग्राम प्रति मीटर क्यूबिक पहुंच गया। औसत 98 रहा। जबकि पीएम-10 अधिकतम 147 और औसत 116 माइक्रोग्राम प्रति मीटर क्यूबिक रहा।

यह भी पढ़ेंः- Agra: अचानक बटेश्वर सीएचसी पहुंचे सीएमओ, यहां जड़ा मिला ताला...डॉक्टर व स्टाफ गायब; प्रभारी पर गिरी गाज
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के डीन प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि पीएम 2.5 वाहनों से निकलने वाले धुएं आदि से और पीएम-10 धूल कणों की वजह से बढ़ता है। ठंड बढ़ने के साथ इसका स्तर बढ़ेगा। खासतौर पर सुबह धूप जैसे बढ़ती है धूल ऊपर उठता है। पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढ़ने पर सांस रोगियों को परेशानी होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें