फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम साहब! ऑडिट में खुल जाएगी लाक्षागृहों की कलई, 10 हजार इमारत में नहीं अग्नि सुरक्षा के इंतजाम

Wed, 14 Jun 2023 03:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में यदि डीएम ऑडिट को निकलें तो अस्पताल, होटल और अन्य बड़े भवनों की हकीकत सामने आ जाएगी।यहां 10 हजार इमारतों में अग्नि सुरक्षा के मानक नहीं हैं। 
विज्ञापन
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बहुमंजिला अपार्टमेंट, हॉस्पिटल व होटल सहित 10 हजार से ज्यादा इमारतों में आग लगने पर बचाव के इंतजाम नहीं हैं। डीएम साहब, इनमें अग्निसुरक्षा का ऑडिट हो जाए तो लाक्षागृहों की कलई खुल जाएगी। अग्निसुरक्षा की एनओसी तीन साल के लिए मान्य है, लेकिन दस साल बाद भी एनओसी लेने के बाद दोबारा ऑडिट नहीं हुए।

अफसर खेल रहे बैठक और नोटिस का खेल

शहर के बहुमंजिला भवनों में अग्निशमन के उपाय नहीं किए गए हैं। एक साल से मानक पूरे करने के नाम पर अफसर बैठक और नोटिस का खेल, खेल रहे हैं। होटलों में अग्निकांड की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जनप्रहरी संस्था के संयोजक नरोत्तम शर्मा का कहना है कि पर्यटन नगरी होने के कारण बड़ी संख्या में अवैध होटल, गेस्ट हाउस, मैरिज होम और होम स्टे खुल गए हैं। इनमें पर्यटक रुकते हैं। यहां आग लगने पर फायर बिग्रेड के लिए रास्ता नहीं छोड़ा गया है। लखनऊ में होटल अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार

विज्ञापन

भेजे जा रहे हैं नोटिस

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि जिन होटल व बिल्डिंगों में अग्निसुरक्षा के मानक नहीं हैं, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। ऑडिट भी कराया जाएगा। एडीएम प्रोटोकॉल को प्रभारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- UP: हैलो! तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है, तीन लाख दे जाओ, पुलिस को बताया तो...और फिर नदी में उतराती मिली लाश

पर्यटन मंत्री तक पहुंचा मामला

होटलों में सराय एक्ट के लाइसेंस, अग्निसुरक्षा व पर्यावरण एनओसी को लेकर एडीएम प्रोटोकॉल ने 380 होटल स्वामियों को नोटिस भेजे हैं। दूसरी तरफ 10-10 लाख रुपये के जुर्माने के नोटिस भूगर्भ जल विभाग ने होटल स्वामियों को भेजे हैं। मंगलवार को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पत्र पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जिलाधिकारी व प्रमुख सचिव को निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें