फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: BAMS छात्रों ने RTI से मंगाईं कॉपियां, बोले-मूल्यांकन हुआ गलत, अब विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच

Wed, 14 Jun 2023 02:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के BAMS छात्रों ने RTI से कॉपियां मंगाकर जांची। इसके बाद मूल्यांकन पर सवाल खड़े किए। अब विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच करेगी।

 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएएमएस के विभिन्न सत्रों के करीब 2000 विद्यार्थियों ने कॉपियों के मूल्यांकन पर सवाल खड़े किए हैं। कॉपियों में मूल्यांकन की गड़बड़ियां बताई हैं। अब इन कॉपियों की विशेषज्ञों के पैनल से जांच कराई जाएगी।

ठीक से नहीं जोड़े गए अंक

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बीएएमएस के विभिन्न सत्रों के करीब 4,500 विद्यार्थियों ने सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत अपनी कॉपियां देखीं। इसके बाद शिकायत दर्ज कराई कि उनकी कॉपियों का मूल्यांकन ठीक से नहीं किया गया है। अंकों को ठीक से जोड़ा नहीं गया। कुछ प्रश्नों के अंक चढ़ाए नहीं गए। उत्तर सही लिखने के बाद भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिए गए। विद्यार्थी चुनौती मूल्यांकन की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकार किया गया प्रार्थना-पत्र

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को चुनौती मूल्यांकन का विकल्प तो नहीं दिया पर कॉपियों की जांच विशेषज्ञों के पैनल से कराने के लिए आश्वस्त किया। परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में सोमवार शाम 4 बजे तक बीएएमएस के विद्यार्थियों से कॉपियों की प्रति, इंटरनेट की अंकतालिका संलग्न कराकर प्रार्थना-पत्र स्वीकार किया गया।

चार सदस्यीय समिति बनाई गई

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि करीब 2000 प्रार्थनापत्र मिले हैं। चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। प्रार्थनापत्रों को बुधवार को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद समिति ही विशेषज्ञों से कॉपियों की जांच कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें