फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में झुलसा देंगे लू के थपेड़े तापमान 44 डिग्री से ऊपर चढ़ने की संभावना

Fri, 01 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी बारिश, कभी आंधी तो कभी दहकता दिन। अप्रैल में मौसम का अजब-गजब रंग दिखा तो अब मई लू के थपेड़ों में झुलसाने को तैयार है। आने वाले दिनों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गुरुवार को तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ और यह 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 24.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुधवार रात को आई आंधी और बूंदाबांदी के बाद गुरुवार को दिन बेहद गर्म रहा। सुबह हवाएं तेज चलीं, जबकि दोपहर में पारा ऊपर चढ़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, आने वाले तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री का इजाफा हो सकता है। मौसम शुष्क रह सकता है और तेज हवाओं के चलने के आसार हैं।

बिजली ने रुलाया
आंधी के बाद शहर में बिजली का नेटवर्क फिर दम तोड़ गया। आधे से ज्यादा शहर में बिजली ने रात भर रुलाया। अवधपुरी, बालाजीपुरम्, जवाहरपुरम्, लोहामंडी, राजपुरचुंगी, जगदीशपुरा, रामनगर पुलिया, शाहगंज, आवास विकास कालोनी, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम्, पश्चिमपुरी, सोहल्ला, दौरेठा में फाल्ट होने से सुबह तक आपूर्ति बहाल हो पाई, जबकि कई क्षेत्रों में बिजली सुबह आठ बजे के बाद आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें