फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी भोगांव मार्ग पर पलटा टेंपो, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव मार्ग पर बिजली घर के पास चालक की लापरवाही से मंगलवार की सुबह चालक की लापरवाही से टेंपो गिट्टियों पर चढ़ने के बाद असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चालक मौके से भाग गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा भोगांव के गिहार कॉलोनी निवासी बबलू मंगलवार की सुबह अपनी मां भूरी देवी व पांच वर्षीय बच्ची के साथ टेंपो में बैठ कर शहर आ रहा था। टेंपो जब मैनपुरी भोगांव मार्ग पर बिजली घर के सामने पहुंचा, तभी अचानक टेंपो चालक ने दोनों हाथ छोड़ दिए।
चालक की लापरवाही के चलते टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़ी गिट्टियों पर चढ़ने के बाद पलट गया। हादसे में बबलू, भूरी देवी, पांच वर्षीय पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो को मौके पर छोड़ कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें