रुनकता। कोल्ड स्टोरेज का टेंपो चालक लोकेंद्र (20) की बृहस्पतिवार को छलेसर के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे के मांग करते हुए शव को कोल्ड स्टोरेज के सामने रखकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर संचालक ने 50 हजार रुपये मुआवजा देकर उन्हें शांत कराया।
कुकथला निवासी लोकेंद्र राजा सोमनाथ फर्टिलाइजर कोल्ड स्टोरेज पर टेंपो चलाता था। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह केला लादकर जा रहा था। छलेसर के समीप टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कोल्ड स्टोरेज मालिक से मुआवजे की मांग की।
आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज मालिक ने इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव कोल्ड स्टोरेज के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज मालिक से बात कर परिजनों को 50 हजार रुपये दिलाकर शांत कराया। संवाद
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें,
एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी
सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।