टेंपो चालक को पीटकर किया घायल
बिछवां। साइकिल से टेंपो टकरा जाने के बाद टेंपो चालक की पिटाई की गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव औरंध निवासी अजय विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह फर्दपुर से स्कूली बच्चों को टेंपो में बैठा घर छोड़ने के लिए जा रहा था। टेंपो अलीगंज रोड फर्दपुर पर एक युवक की बाइक से टकरा गया। इसी बात पर साइकिल सवार युवक आग बबूला हो गया। अपने एक साथी के साथ मिल कर गाली गलौज की। उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
रसूखदारों ने दंपती को पीटा
बिछवां। मेला देखने के लिए जा रहे एक दंपती को रसूखदारों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। नगला देवगंज निवासी नीरज कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले पत्नी सुधा व पुत्र अर्चित के साथ पड़ोसी गांव औरंध में लगा मेला को देखने जा रहा थे। तभी रास्ते में गांव निवासी रसूखदारों ने रोक लिया और उसे जमीन पर गिरा कर पीटा। बचाने आई पत्नी को भी पीटा। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद